25 करोड़ से अधिक श्रमिक आज हड़ताल पर

प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने दिया समर्थन

25 करोड़ से अधिक श्रमिक आज हड़ताल पर

हड़ताल से विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

  • परिवहन सेवाएं भी हो सकती हैं ठप

नई दिल्ली।  श्रमिक संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद से देश की कई आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। क्योंकि 9 जुलाई को लगभग 25 करोड़ कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यह हड़ताल 10 प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगी समूहों ने बुलाई है। संगठनों का दावा है कि सरकार की श्रमिकों, किसानों और देश के हितों के खिलाफ नीतियों के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। इस हड़ताल से विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंकिंग, बीमा, रेलवे और अन्य क्षेत्रों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने बताया कि इस भारत बंद का प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे सकता है। बैंकिंग, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, कारखाने और अन्य आवश्यक सेवाएं इस हड़ताल से प्रभावित हो सकती हैं। 

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर ने कहा कि इस हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए कई बड़े किसान और श्रमिक संगठनों ने अपना समर्थन जताया है। किसानों और ग्रामीण श्रमिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में हड़ताल के समर्थन की घोषणा की है। एनएमडीसी लिमिटेड, अन्य खनन और इस्पात कंपनियों, राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। 

संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि श्रमिक संगठन जैसे प्रमुख किसान संगठन भी इस हड़ताल का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले 16 फरवरी, 2024 को आखिरी बार देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। श्रमिक संगठनों ने सरकार को 17  मांगों की सूची सौंपी थी । उनकी प्रमुख शिकायत रही कि  सरकार ने पिछले 10 सालों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं किया है। चार नई श्रम संहिताओं के जरिए श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। सामूहिक सौदेबाजी, हड़ताल का अधिकार और श्रम कानूनों के उल्लंघन को अपराध न मानने जैसी नीतियां मजदूरों के लिए हानिकारक हैं। रोजगार की कमी, बढ़ती महंगाई और मजदूरी में कमी जैसे मुद्दे गंभीर होते जा रहे हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पिता ने लगाया पड़ोसी और उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप  पिता ने लगाया पड़ोसी और उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप 
लखीमपुर खीरी : निघासन थाना क्षेत्र के रघुवर नगर गांव में एक 10 वर्षीय दलित बच्चे का शव एक पेड़...
सनसनीखेज वारदात , 112 को अनजान कॉलर ने दी सूचना...
गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर किन्नर समाज ने दिया सनातन धर्म का सन्देश , भजन संध्या एवं भण्डारे का किया आयोजन
बांग्लादेश पत्रकारों के लिए यातनागृह, 11 माह में 412 पर मुकदमा, 39 गिरफ्तार, 168 की मान्यता रद्द
विद्यालय विलय नीति के विरोध में सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
गुरु बिन भव निधि तरहि न कोई : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज
उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया भव्य स्वागत एवं सम्मान