हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो ताजिएदारों की मौत

हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से दो ताजिएदारों की मौत

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में रविवार की रात मोहर्रम पर ताजिया दफन कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ताजियादार हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 

जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गांव सधनपुर निवासी तौफीक ने बताया कि गांव से छह किलोमीटर की दूरी पर पटैला में कर्बला का मैदान है। जहां हर साल वह कर्बला में ताजिया को दफन करते हैं।

रविवार शाम चार बजे ताजिया दफन करने के बाद सभी लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे। उनके हाथ में झंडे थे, रास्ते में हाइटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। झंडा में ऊपरी हिस्से में अल्युमिनियम लगा था जो तार में छू गया। उसमे उतरे करंट की चपेट में आकर दो ताजियादारों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। तौफीक ने बताया कि मृतकों में उसका भतीजा अल्तमस और उसका साथी कैफ था। करंट से झुलसे मोबिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां