केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन

केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन

लखनऊ। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता एवं पूर्व मंत्री आनंद सिंह का रविवार देर रात को लखनऊ में निधन हो गया।  आनंद सिंह उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी  सरकार में कृषि मंत्री रहे। इसके पहले वह कांग्रेस पार्टी में रहे और गोंडा संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के पिता एवं पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद आनंद सिंह का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यूपी सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद गोंडा निवासी राजा आनंद सिंह का निधन, अत्यंत दु:खद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां