भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के घर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री
बिजनौर| हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार दाेपहर काे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर अपनी शाेक संवेदनाएं प्रकट कीं और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार काे हेलिकॉप्टर से दोपहर ग्राम भूरापुर में बने हेलिपैड पर उतरे। यहां से वे सीधे कारसे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के गांव हुर्रनंगला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संगठन महामंत्री व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री सैनी करीब 25 मिनट संगठन महामंत्री के आवास पर रुके। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उसके बाद हेलिपैड के लिए रवाना हो गये।
मुख्यमंत्री के दाैरे काे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदेश संगठन महामंत्री के आवास तक जाने वाले रास्ते पर स्थित घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मुख्यमंत्री के काफिले को देखने के लिए लोग काफी संख्या में घरों की छत पर खड़े रहे। मुख्यमंत्री वापसी के समय अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।
टिप्पणियां