पत्रकार के खिलाफ पुनिया ने थाने में दिया प्रार्थन पत्र

पत्रकार के खिलाफ पुनिया ने थाने में दिया प्रार्थन पत्र

लखनऊ। विगत 10 मई 2025 को डीडी न्यूज चैनल के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मनगढंत खबर प्रचारित की गयी, जिससे उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धक्का लगा है, यही मुद्दे को लेकर बाराबंकी कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने मंगलवार को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में प्रार्थन पत्र दिया है। 

जानकारी के तहत तनुज पुनिया द्वारा लखनऊ के हुसैनगंज थाने में देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बीएनएस, 2023 की धारा 192,196,197 353 और 356 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्राविधानों के तहत एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। 

इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, कै. वंशीधर मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, डॉ. रिचा शर्मा, अरशी, इस्लाम अली, अजय वर्मा, मो. नोमान, रामचन्द्र आदि प्रमुख रूप उनके साथ थाने हुसैनगंज पहुंचे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां