देह व्यापार और शराब पार्टी की वजह से गयी रुखसार की जान, चार गिरफ्तार

देह व्यापार और शराब पार्टी की वजह से गयी रुखसार की जान, चार गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित होटल 'ईआई डोराडो' के कमरे नंबर 506 में फंदे से झूलती मिली युवती रुखसार (22) की मौत के मामले में जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह आत्महत्या का मामला है। जांच में सामने आया कि रुखसार और उसकी एक सहेली देह व्यापार में लिप्त थीं। घटना के दिन दोनों युवतियां और दो युवक पंकज शर्मा और ऋतुराज कुमार होटल में शराब पार्टी कर रहे थे। रविवार की रात करीब 9:30 बजे रुकसार और उसकी सहेली होटल पहुंची थीं। दोनों युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल साकची के राजेन्द्र नगर में किराए पर रह रहे थे। पंकज ने रुखसार को पार्टी के लिए 10 हजार रुपये दिए थे और वह अपनी सहेली को भी साथ लाई थी। पार्टी के दौरान रुखसार को जबरन डांस करने के लिए कहा गया, जिससे विवाद हुआ। रात 1:30 बजे रुखसार की सहेली उससे झगड़कर दूसरे कमरे में चली गई। रुखसार कमरे में अकेली रह गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सोमवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो होटल मैनेजर को सूचना दी गई और पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार को होटल मैनेजर, दोनों युवकों और रुखसार की सहेली को जेल भेज दिया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां