वन मंत्री ने स्कूली बच्चों को बांटे सहजन के पौधे
त्रिवेणी वन की स्थापना कर वन महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ
लखनऊ। एक जुलाई 2025 वन महोत्सव के मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान, जलवायु परिवर्तन डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने कुकरैल पिकनिक स्पॉट वन क्षेत्र में त्रिवेणी वन (पीपल, बरगद एवं नीम) का रोपण किया। किया गया। वहां पर योगा प्वाइंट और ओपेन जिम का अनावरण हुआ जोकि कुकरैल पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में आने वाले सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण बनेगा।
वन मंत्री ने सभी जन से एक-एक पौधा लगाने के लिए आग्रह किया। स्कूली बच्चों को सहजन का पौध वितरित किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष ने वन विभाग द्वारा विषिष्ट वनों की स्थापना पर बल देने और जन-सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की। अवध वन प्रभाग, लखनऊ द्वारा सन्तान जन्म के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण महाअभियान, 2025 के अंतर्गत जीवन समृद्धि व विकास का प्रतीक एक सागौन का पौधा नवजात शिशु के पिता और उनके परिवार को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालयमें किया गया।
इसी क्रम में डॉ. रेणु सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल व सितांशु पाण्डेय, डीएफओ, लखनऊ द्वारा नवजात शिशु के परिजन को ग्रीन गोल्ड बर्थ सर्टिफिकेट व पुष्प गुच्छ और सागौन के पौधे वितरित किये गये। वन महोत्सव कार्यक्रम में अवध वन प्रभाग, लखनऊ के उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ हरी लाल और उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज चन्दन चौधरी भी सम्मिलित रहे। किया गया।
टिप्पणियां