योगी व मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई

योगी व मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम मंत्रियों ने अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

उपमुख्यमंत्री केशव ने एक्स पर लिखकर कहा कि सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान प्रभु श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक्स पर कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं मंगलवार की सुबह से ही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश के जन्मदिन पर बधाई संदेश देने का तांता लगा है। सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं जगह जगह पर आयोजन कर रहे है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां