पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कार्यकर्ताओं संग मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कार्यकर्ताओं संग मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 

 

बदायूं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्वमंत्री आबिद रजा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर केक काटकर खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु के लिए कामना की। पूर्व मंत्री आबिद राजा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के संघर्षशील व बेहद लोकप्रिय नेता है तथा विशेष तौर पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत है, उनके मार्गदर्शन से सपा नेता व कार्यकर्ताओ को राजनैतिक दिशा मिलती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, सपा के नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, साजिद खान, सपा के प्रदेश सचिव सय्यद आजम अली, मोहम्मद मियां, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष ज़ाहिद गाजी, अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, मुशहिद सभासद, नवेद सभासद, इकबाल अंसारी पूर्व सभासद, आमिर अंसारी पूर्व सभासद,, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी हर्षित यादव, समर खान, युनुस अल्वी, मुजाहिद पीरजी, बबलू रिजवान आदि मौजूद रहे।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां