छात्रों के विरोध प्रदर्शन से पैदा हुई जाम की स्थिति

छात्रों के विरोध प्रदर्शन से पैदा हुई जाम की स्थिति

लखनऊ। बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थित बनी रही। हजरतगंज में सपा के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन और लखनऊ विश्वविद्यालय में चुनाव बहाली को लेकर होने वाले प्रदर्शन के चलते काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हजरतगंज जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया।

वहीं लालबाग में सड़क धंसने से जाम लग गया। इंजीनियरिंग चौराहे के पास ई-रिक्शा के चलते जाम लग गया। हजरतगंज में होने वाले प्रदर्शन के चलते समतामूलक चौराहे से हजरतगंज जाने वाले रास्तों पर भी जाम की स्थित बनी रही। जिससे इन रास्तों पर घंटों वाहन रेंगते नजर आए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां