22,478 ई-रिक्शा का चालान व 7835 किये सीज

आगरा संभाग में सर्वाधिक चालान, झांसी में सबसे कम चालान

22,478 ई-रिक्शा का चालान व 7835 किये सीज

  • बोले परिवहन आयुक्त आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

लखनऊ। प्रदेश में सड़कों पर चल रहे अवैध एवं अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान के 17 वे दिन अब तक कुल 22478 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 7835 वाहनों को सीज किया गया है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है, जिसमें हजारों ई-रिक्शा पर चालान और सीज की कार्रवाई की गई। 

परिवहन आयुक्त ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में अपंजीकृत और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान विशेष रूप से उन इलाकों में चल रहा, जहां ई-रिक्शा की अधिकता से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आगे बताया कि ई-रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के 17 दिनों के दौरान प्रदेश के आगरा संभाग में सर्वाधिक जबकि झांसी संभाग में सबसे कम चालान और सीज की कार्रवाई हुई। 

आगरा संभाग में 1156 ई-रिक्शा सीज व 2345 चालान जबकि झांसी संभाग में 115 इ-रिक्शा सीज और 434 चालान किए गए। लखनऊ संभाग में 814 ई-रिक्शा और 2031 चालान किए गए। फिर बताया कि यह विशेष जांच अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा और राज्य में प्रत्येक दिन चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान का उद्देश्य है कि सभी ई-रिक्शा पंजीकृत हों और कानून के दायरे में रहें।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नैनीताल में हल्की बारिश के साथ माहौल आमतौर पर  स्थितियां सामान्य  नैनीताल में हल्की बारिश के साथ माहौल आमतौर पर  स्थितियां सामान्य 
नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल में हल्की बारिश के साथ माहौल आमतौर पर शांत रहा। बाजार, स्कूल-कॉलेज व कार्यालय खुले और...
जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री
यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल
जाति जनगणना जननायक राहुल गांधी के संघर्षो की जीत- प्रवीण चन्द्र
पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने वालों को मिले कठोर सजा : अभिषेक
ब्लॉक स्तर पर गठित होगी माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई-संजय द्विवेदी
नगर निगम ने संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया