जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है भाजपा : सनी सरना
व्यापारी किसान नौजवान महिलाएं भाजपा के साथ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का चौमुखी विकास देखकर अन्य देश भी भारत की एकता व अखंडता का लोहा मानने लगे हैं। यह बात आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सनी सरना ने लाटूश रोड पर आयोजित एक संगोष्ठी में कहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों व्यापारियों नौजवानों महिलाओं और युवाओं के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया है। आज कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो विकास से वंचित हो।
उन्होंने कहा गरीबों को मकान, राशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक की मुफ्त चिकित्सा, 70 साल की बुजुर्गों की गंभीर से गंभीर बीमारियों की मुफ्त इलाज, किसान को उनकी उपज का दुगना मूलय सहित कई कार्य किया जा रहे हैं जिससे गरीबों को बहुत फायदा हो रहा है,उन्होंने कांग्रेस सपा पर निशाना साधते हुए कहा इन दलों ने हमेशा जनता को गुमराह करने का काम किया है। तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से अपनी राजनीतिक रोटियां सीखना चाहते हैं। सरना ने कहा जनता इनकी अब इनके झांसे में आने वाले नहीं देश की जनता भली बात जान चुकी है कि उनके हित के लिए कौन सी पार्टी कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा जनता का विश्वास बीजेपी पर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी की गारंटी पर देश की जनता आंख बंद करके भरोसा करती है देश की जनता का मत है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वह करती है। सरना ने कहा कि देश व प्रदेश का व्यापारी भाजपा सरकार में अपने आप को पूर्णतया सुरक्षित मानता है आज व्यापारियों का शोषण नहीं किया जा रहा है किसी भी माफिया में दम नहीं है की व्यापारियों की तरफ आंख उठा कर देख ले।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की हम भूमिका है व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा की नीतियों सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है उन्होंने कहा की बिहार के विधानसभा और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। संगोष्ठी में जीतू चावला. ओ. पी सिंह नवीन अरोड़ा. राजेंद्र मिकी सरना आदिलोक उपस्थित रहे।
टिप्पणियां