प्रेमी जोड़े का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला

प्रेमी जोड़े का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला

धमतरी। जंगल के भीतर प्रेमी जोड़े का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्ती में पुलिस जुटी हुई है। युवक-युवती का शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार, एक मई को ग्राम टांगापानी के ग्रामीणों ने जंगल के बीच युवक-युवती का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा। शव की स्थिति के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े है। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव चार से पांच दिन पुराना है। दोनों शव से बदबू आ रहा था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पेड़ से शव नीचे उतारा और विवेचना में जुट गई है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर के अनुसार फिलहाल दोनों शव की शिनाख्ती नहीं हो पाया है। पुलिस शव की शिनाख्ती में जुटी हुई है। प्रेमी जोड़े के जंगल में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री जनपद के समस्त थानों को कार्य सरकार संपादित करने हेतु वितरित किया गया आवश्यक सामग्री
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 02.05.2024 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता* के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन सन्तकबीरनगर में...
यमुनानगर को मिलकर बनाना होगा विकसित जिला: नवीन जिंदल
जाति जनगणना जननायक राहुल गांधी के संघर्षो की जीत- प्रवीण चन्द्र
पाकिस्तानी एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने वालों को मिले कठोर सजा : अभिषेक
ब्लॉक स्तर पर गठित होगी माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई-संजय द्विवेदी
नगर निगम ने संजय कॉम्प्लेक्स के नाले और नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया
डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।