महिला केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर्णा यादव

झलकारी बाई अस्पताल में योजनाएं जानीं

महिला केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं अपर्णा यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को लखनऊ के विभिन्न महिला संस्थानों के निरीक्षण पर पहुंचीं।

उन्होंने सबसे पहले वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय, हजरतगंज का दौरा किया, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। अपर्णा यादव ने अस्पताल में मौजूद महिला मरीजों से सीधे संवाद कर यह जाना कि उन्हें शासन की योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने पूछा कि क्या अस्पताल में दी जा रही सुविधाएं संतोषजनक हैं और क्या योजनाओं की जानकारी समय पर मिल रही है। अपर्णा यादव ने वन स्टॉप सेंटर, सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर महिला कल्याण विभाग और जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
 
उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। निरीक्षण के अंतिम चरण में वह महिला बंदीगृह, लखनऊ पहुंचीं, जहां उन्होंने बंदियों की स्थिति, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा -"महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। हर स्तर पर योजनाओं की निगरानी की जा रही है ताकि अंतिम लाभार्थी तक सुविधाएं पहुंचें।"

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात