दलित महिला के गायब करने और हत्या कर यमुना नदी में शव फेंक देने के मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
अनेक प्रश्न अभी अनुत्तरित
कौशाम्बी। जिले का सर्वाधिक चर्चित दलित महिला अनीता जो 8 महीने पूर्व से गायब कर दी गई थी जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने 8 महीने बाद 18 जून 2025 दर्ज किया मुख्य आरोपी भूप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को प्रेस वार्ता बुलाकर अनीता के गायब होने और उसकी हत्या किए जाने घटना का अनावरण कर दिया। दलित महिला अनीता मोहब्बतपुर पइन्सा थाना क्षेत्र के खूझा गांव की रहने वाली थी उसका पति रामराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। 17 अक्टूबर को अभियुक्त भूप सिंह यादव अपने सहयोगियों की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रामराज द्वारा अनेक बार पुलिस से मिलकर पत्नी अनीता को गायब करने की लिखे शिकायत की गई थी। आखरी बार 29 जनवरी 2025 को संबंधित थाना में रामराज ने लिखित शिकायत किया लेकिन इस बार भी दबंगों के दबाव के चलते रामराज की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई जून में मामला मीडिया द्वारा सुर्खियों में आया तो पुलिस ने अनीता के गायब होने के संबंध में 8 महीना बाद 18 जून 2025 को भूप सिंह, टिंकू पांडे, पूतू, मोनूके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने अनीता प्रकरण के मुख्य अभियुक्त भूप सिंह को गिरफ्तार कर आज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भूप सिंह यादव और अनीता के बीच अवैध संबंध थे। भूप सिंह अपने जाति की लड़की से विवाह करना चाहता था अनीता की रोज-रोज की मांग से भूप सिंह परेशान था। इसके चलते उसने अनीता को फतेहपुर जनपद के खागा कस्बा किराए का कमरा लेकर रख दिया और अपनी शादी करने के पूर्व 11 दिसंबर को भूपसिंह अनीता की हत्या कर यमुना नदी में फेंक दिया था । अनीता से जुड़े हुए कई ऑडियो वायरल है जिसका परीक्षण पुलिस द्वारा नहीं किया गया है सवाल यह उठता है कि भूप सिंह ने अकेले ही अनीता को शराब पिलाकर मारा है फिर मारने के बाद किस वाहन से यमुना नदी में किस स्थान पर ले जाकर फेंका या और कोई सहयोग कर रहा था। कई प्रश्न अभी अनुत्तरित है। आखिर अनीता के गायब होने के मामले में उसके पति रामराज ने भूप सिंह यादव के अलावा टिंकू पांडे पूतू व मोनू साहू को क्यों शामिल किया इसकी कोई वजह होगी। अनीता से जुड़े हुए कई ऑडियो इस मामले में सहायक हो सकते है।
टिप्पणियां