ट्रैक्टर पलटने से चालक सह मालिक की मौत
खूंटी। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पाहन टोली में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर चालक सह मालिक ब्राह्मण टोली निवासी विश्राम होरो की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार होरो खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान टैक्टर फंस गया, जिसे चालक निकालने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और उसमें दबकर विश्राम की मौत हो गई। लगभग दो घंटे के बाद ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी मिलने पर पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। जरियागढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। विश्राम होरो अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटियों को छोड़ गया। गांव वाले बताते हैं कि विश्राम होरो बहुत ही परिश्रमी और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके कामों से क्षेत्र के सभी किसान हमेशा खुश रहते थे।
टिप्पणियां