हत्या मामले में दो युवक गिरफ्तार...

हत्या मामले में दो युवक गिरफ्तार...

प्रयागराज: कैण्ट थाने की पुलिस टीम ने हत्या मामले में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कैण्ट थाना क्षेत्र के नेवादा अम्बेडकर नगर निवासी मोहम्मद शान पुत्र मोहम्मद चाँद और नेवादा नगर गंगानगर निवासी सौरभ कुशवाहा पुत्र रिंकू कुशवाहा है। उल्लेखनीय है कि कैंट के राजापुर नेवादा निवासी अभय कुमार उर्फ राजा कुमार 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार का शव कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित नए यमुना पुल के नीचे 2 मई को पाया गया था। परिवार की तहरीर पर 2 मई को ही कैंट थाने में धारा 103(2)/238 बी.एन.एस. व 3(2) वी एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस हत्या मामले की जांच करने के दौरान नामजद दोनों युवकों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां