128 वर्ष के योग साधक संत का निधन

काशी ने खोया योग साधना का महान संत पद्मश्री स्वामी शिवानंद

128 वर्ष के योग साधक संत का निधन

लखनऊ। काशी ने एक युगपुरुष को खो दिया है। योग और तपस्या की मिसाल माने जाने वाले पद्मश्री स्वामी शिवानंद का शनिवार को 128 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने काशी में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संत समाज और श्रद्धालु वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। 

स्वामी शिवानंद योग साधना में अत्यंत निपुण थे और उन्होंने पूरे जीवन योग और संयमित जीवनशैली को सर्वोपरि माना। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, नियमित दिनचर्या और सतत साधना के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। उनके अनुयायियों के अनुसार, उन्होंने हमेशा योग को ही जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी

भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था, जिससे पूरे देश को उनकी साधना और सेवा कार्यों पर गर्व हुआ था। काशीवासियों के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। स्वामी जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आश्रम में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार करोड़पति दीदी योजना और राशन दुकानों के आवंटन की धीमी रफ्तार पर डीएम ने अफसरों को लगाई फटकार
बरेली। जिले में सरकारी योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर डीएम अविनाश सिंह सख्त नजर आए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
Nothing का सबसे महंगा फोन हुआ भारत में लॉन्च
गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल
पाकिस्तान की जेलों में 193 मछुआरों समेत 246 भारतीय बंद
माता-पिता से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी का बहन से नोंकझोंक, आई पुलिस
लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड