आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

मेष 
 लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। करियर को लेकर किसी से अधिक सलाह लेना उचित नहीं है।सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। अपने क्रोध को नियन्त्रित करें।

वृषभ 
व्यापार में नयी योजना बना सकते हैं। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट के मामलों में विजय मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश आज सुखद परिणाम दे सकती है। छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।

मिथुन 
  कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।दिन शुभ रहने वाला है। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर विषयों पर चिन्तन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा।

कर्क
घर में अतिथियों का आगमन होगा।  प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है। जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी।

सिंह 
 बाहरी लोगों के ऊपर समय बर्बाद न करें।आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बड़े अधिकारियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जानें का अवसर मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या 
 व्यवसाय में धन का नुकसान होगा।  दिनचर्या ठीक नहीं रहेगी।बच्चों से व्यवहार अच्छा रखें। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।  मन किसी कारण खराब हो सकता है। नये लोगों से दोस्ती करने से बचें।

तुला 
 दोपहर के बाद शुभ समाचार मिलेंगे। मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय निकालेंगे।

वृश्चिक 
 समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में भावुकता में आकर निर्णय नहीं लें।शाम के समय बाहर डिनर के लिये जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु 
 अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाये रखें। सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। विरोधी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय पनप सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।

मकर 
  कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचना चाहिये। लोग आलोचना कर सकते हैं।आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।

कुंभ 
परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी काफी ध्यान रखेगा। किसी सरकारी मामले में विजय होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

मीन 
 त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें।  नए काम के लिए तैयार रहना चाहिये। जिन अवसरों को तलाश रहे थे वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को दिक्कत हो सकती है।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नगर परिषद का सहायक नगर नियोजक चार लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नगर परिषद का सहायक नगर नियोजक चार लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नागौर टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए नगर परिषद नागौर के सहायक नगर...
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया
वाहन चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो कार व सात बाईकें बरामद, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत
कोयला उत्पादन 16 फीसदी और डिस्पैच 13 फीसदी 2025-26 की पहली तिमाही में बढ़ा
कई वर्षों से फरार रेलवे पुल उड़ानेवाला वांछित नक्सली गिरफ्तार
बलौदाबाजार ज‍िले में दो कृषि केंद्रों को नोटिस जारी