हाथरस: सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत...
हाथरस। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। सांप के डसने पर उठी और बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। गांव अगराना निवासी सूरज कुमार की पत्नी कस्तूरी देवी (25) को रात में सांप ने डस लिया। कस्तूरी अपने मायके बरला गांव में थी। कस्तूरी अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक सांप वहां आया। सांप ने कस्तूरी को डस लिया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। डसने के बाद कस्तूरी की चीख निकली और वह बेहोश हो गई। जब अन्य लोगों की नजर सांप पर पड़ी, तब वह वहां से चला गया। परिवार के लोग तुरंत कस्तूरी को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्तूरी के पति सूरज कुमार गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। सिकंदरा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला को सांप ने डस लिया है। उसकी मृत्यु हो गयी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टिप्पणियां