मैजिक वाहन पलटने से एक बालिका की मौत, छह घायल
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में पीपलाबाबा के नजदीक रविवार सुबह तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंतित्र होकर पलट गया, हादसे में मैजिक वाहन सवार एक 14 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी मां सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने रेडक्राॅस की ओर से मृतिका के परिजनों को दस हजार आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की।
पुलिस के अनुसार कुरावर शहर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पीपलाबाबा के सामने तेज रफ्तार मैजिक वाहन एक से दो पलटी खाकर सीधा हो गया। हादसे में मैजिक वाहन सवार 14 वर्षीय चंचल पुत्री सुरेश साहू निवासी कुरावर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी मां गुड्डीबाई, वाहन चालक दिनेश, 13 वर्षीय अरुण, भावलाल, जितेन्द्र सहित एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन की मदद से घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कुरावर के ग्राम लसुड़लिया निवासी मैजिक वाहन में सवार होकर नरसिंहगढ़ मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे तभी कुरावर से एक किलोमीटर की दूरी पर हादसे का शिकार हो गए। कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा ने रेड़क्राॅस की ओर से मृतिका के परिजनों को दस हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की है। मैजिक वाहन खराब मौसम होने से या फिर अन्य तकनीकी खराबी से पलटा, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
टिप्पणियां