दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुजरात के राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
गांधीनगर। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार काे गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दिल्ली और गुजरात के सामाजिक, शैक्षणिक, शहरी विकास, पर्यावरण सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट में दोनों राज्यों के अनुभवों के साथ-साथ राष्ट्रीय दृष्टिकोण से सुशासन, स्वच्छ ऊर्जा, प्राकृतिक कृषि और सतत शहरी विकास जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर सक्सेना ने गुजरात की जनकल्याणकारी पहलों और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के नवाचारी दृष्टिकोण और प्रयास पूरे देश के लिए अनुकरणीय हैं।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कच्छी शाल ओढ़ाकर विनय कुमार सक्सेना का अभिनंदन किया। उन्होंने गुजरात के वडनगर के तोरण की प्रतिकृति उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान की। विनय कुमार सक्सेना ने भी राज्यपाल आचार्य देवव्रत का अभिनंदन किया।
टिप्पणियां