न्यास ने भव्यता से मनाया अपना स्थापना दिवस

चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व के समग्र विकास विषय पर हुआ विमर्श

 न्यास ने भव्यता से मनाया अपना स्थापना दिवस

लखनऊ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर न्यास ने समाज में चरित्रवान नागरिकों के निर्माण के लिए चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास विषय पर एक विमर्श का आयोजन लखनऊ के एक क्लब परिसर में स्थित धर्म भारती राष्ट्रीय शान्ति एवं सतत विकास विद्या पीठ में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विद्या विन्दु सिंह और मुख्य वक्ता चिन्मय मिशन के ब्रह्मचारी आचार्य स्वामी कौशिक चैतन्य महाराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कीर्ति नारायण ने किया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत के संयोजक प्रमिल द्विवेदी ने बताया कि व्यक्तित्व का विकास प्रक्रिया है चरित्र निर्माण उसका परिणाम,सम्पूर्ण शिक्षा तथा समस्त अध्ययन का एकमेव उद्देश्य है व्यक्तित्व को गढ़ना शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस दो जुलाई को मनाया जाता है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास,भारत में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाला एक संगठन है, इसके संस्थापक दीनानाथ बत्रा थे,जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक और विद्या भारती के पूर्व निदेशक भी रहे हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां