पुनर्वास विवि में प्रोफेसर अश्वनी बने कला संकायाध्यक्ष
By Harshit
On
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय राजनीतिशास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग के आचार्य प्रो. अश्वनी कुमार दुबे को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय का अधिष्ठाता नामित किया गया है। इसके अलावा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मल्लिका सक्सेना इतिहास एवं पुरातत्व विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त हुई हैं।
इस कुलसचिव ने रोहित सिंह ने विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर आदेश जारी कर जानकारी दी। गौरतलब है कि इसके पहले प्रो. अवनीश चन्द्र मिश्रा कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, प्रो. अवनीश 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। इसके मद्देनजर कुलपति आचार्य संजय सिंह के अनुमोदन के बाद कुलसचिव रोहित सिंह की ओर से आदेश किया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 06:39:10
टेस्ला: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क के लिए एक और बुरी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
टिप्पणियां