आज का राशिफल 1 जुलाई 2025 :क्या मिलेगा आपकी राशि को? 

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025 :क्या मिलेगा आपकी राशि को? 

मेष 
लेन-देन में जल्दबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है।  मित्रगण  सहायता करेंगे जिसके कारण रुके हुये कार्य बन सकते हैं। मेहनत व समर्पण से कार्य करें। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। योजनायें लाभकारी होंगी। पिता को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।

वृषभ 
  लोगों की सहायता मिलेगी जिसके कारण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। दिन कमजोर रहेगा।अहंकार के कारण सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। अचानक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में कठिनायी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकते हैं।

मिथुन 
 महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे।दाम्पत्य सम्बन्धों की समस्या दूर होगी।वर्क लाइफ बैलेंस कर चलें। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नये विकल्प ढूँढ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क 
 राजनीति से जुड़े लोग अपने विरोधियों से चिन्तित हो सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमताओं की परीक्षा होने वाली है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में लाभ होगा। शोधकार्यों से उत्तम सफलता मिल सकती है।

सिंह 
परिवार को लेकर चिन्तित रहेंगे। पुराने ऋण को लेकर चिन्ता हो सकती है।  झूठ बोलने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें।

कन्या 
 वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअन्दाज न करें। कष्ट बढ़ सकता है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नये विषयों के अध्ययन में  रुचि लेंगे। व्यवसाय में कुछ तकनीकी परिवर्तन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी हुयी कुछ समस्या होने की आशंका है।

तुला 
दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें। कुछ समस्या हो सकती है। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर तनाव हो सकता है। भावना में बहकर कार्य न करें।

वृश्चिक 
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रेमी जन के साथ सुखद चर्चा होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे।

धनु 
नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।  व्यापार में उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर 
 क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। सर्वाइकल सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात की सम्भावना है।

कुंभ 
विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं।  मन अशान्त हो सकता है।उचित आराम अवश्य करना चाहिये।

मीन 
घर के नवीनीकरण की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से पक्ष में काम होते जायेंगे। निवेश का सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी।

पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

केंद्र से मिलेगी उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों को छात्रवृत्ति केंद्र से मिलेगी उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों को छात्रवृत्ति
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को केंद्रीय छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके...
निशानेबाज अब स्विटजरलैंड, आस्ट्रिया, जर्मनी की पिस्टल व राइफल से करेंगे प्रैक्टिस
गांवों को भी शहरी मानकों के आधार पर मिलेगा पानी
नहीं रुकेगी बिटिया की पढ़ाई, सीएम योगी ने दिया भरोसा
सोनारपुर में बड़ा रेल हादसा टला, मेटाडोर को घसीटती रही ट्रेन
सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में बारिश भारी तबाही