मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स काे दी शुभकामनाएं
On
भाेपाल। देश में आज 77वां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस मनाया जा रहा है। देश के आर्थिक ढांचे को मजबूती देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को लोग आज सीए दिवस के रूप में याद कर रहे हैं। 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता, उद्योगों के विकास और व्यवसायिक गतिविधियों को सुगम बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आपका भविष्य उज्ज्वल एवं सुखद हो, मेरी मंगलकामनाएं हैं।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
01 Jul 2025 13:47:50
अभिनेत्री काजोल की पौराणिक हॉरर फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली...
टिप्पणियां