मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में बारिश भारी तबाही

मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में बारिश भारी तबाही

मंडी। मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग, नाचन, पंडोह और सराज में साेमवार बीती भारी बारिश और बादल फटने से लोगों के घर-गौशालाएं ढह गई है। जबिक कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंडी शहर के आसपास भूस्खलन भारी नुक्सान हुआ है। वहीं पर ल्हासे गिरने से रास्ते और सड़कें भी अवरूद्ध हो गई है। मंडी-बाड़ी सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। यहां के मट्ट नाला के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बाड़ी-तरनोह सड़क अवरूद्ध हो गई है।

वहीं पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के घर का रास्ता भी बंद हो गया है। उसी प्रकार जेलरोड़ स्थित कल्याणधाम के पास नाले में बाढ़ आने से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी मलवे से भर गई है। भारी बरसात की वजह से तल्याहड़ कोटली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, सड़क का मलबा लोगों के क्षरों में घुस गया है। मंडी शहर के साथ बहने वाली ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इसके अलावा सुकेती खड्ड भी उफान पर है। जबकि सकोहडी खडड का जल स्तर भी बढ़ गया है।

इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र का स्याठी गांव भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के घर और गौशालाएं एह गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्योठी गांव के धन्नू राम, डुमणू, गुरदीता, दीपक, शनिचरू, हलकू, देशराज, रूमा, विजय, जय सिंह, संजय, पपू, जोगिंद्र और परमा राम आदि के घर और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्याठी गांव के ऊपर भूस्खलन होने से पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर आदि आने से लोगों के घर-गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गए, अभी तक किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है। उसी प्रकार पंडोह के नजदीक बाखली पुल भी ढह गया है। जबिक गोहर उपमंडल के स्यांज में बादल फटने की घटना से लोगों के घर, जमीन, रास्ते बह गए हैं। इसमें नौ लोगों के लापता होने की सूचना है। उसी प्रकार करसोग के बजरोट पुराना करसोग में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। यहां पर भी कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। सभी जगहों पर राहत और बचाव कार्य जोरों पर है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

डॉक्टर्स डे: विपरीत परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा से पीछे नहीं हटते चिकित्सक डॉक्टर्स डे: विपरीत परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा से पीछे नहीं हटते चिकित्सक
अनूपपुर। हर वर्ष एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उन डॉक्टरों को समर्पित होता है...
'मेट्रो इन डिनो' का प्रमोशन, आदित्य रॉय कपूर संग सारा अली खान ने किया मुंबई मेट्रो में सफर
इंदाैर: रफ्तार ने छीनी जिंदगी, घूमने निकले पांच छात्राें की कार हुई हादसे का शिकार, दो की मौत, तीन गंभीर
हाईवा और कार में टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत
लड़की को छेड़ना मनचले को पड़ गया भारी, पहुंचा थाने
रजरप्पा भैरवी नदी में डूबे युवक का शव तेनुघाट में मिला
टैंकर से प्रोपलीन गैस रिसाव, बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग बंद