तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर लगाया मारपीट और रेप का आरोप

तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर लगाया मारपीट और रेप का आरोप

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार काे पुलिस को दी तहरीर में अपने पूर्व पति और देवर पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता का कहना है कि आरोपित पति ने उसे कई साल पहले तीन तलाक दिया था, जिसका केस चल रहा है। उसने देवर पर भी पिछले साल रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसका निकाह थाना क्षेत्र निवासी रईश अहमद से हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। उसका केस न्यायालय में चल रहा है। वहीं सुसरालियों से भी उसका विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले उसके देवर शकील ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर उसने उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब वह जमानत पर है। सोमवार को उसका पूर्व पति और देवर उसके घर आए और उसे धमकी देते हुए कहा कि वह केस वापस ले ले। उसने मना किया तो दोनों उसके साथ मारपीट किए। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर दे दी गई है और मामले में जांच चल रही हैै।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिसौली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन  बिसौली में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
    बिसौली। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा
डॉक्टर डे पर किया गया सम्मानित 
सहसवान मे मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन 
ओ लेवल एवं सीसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन
15 जुलाई तक कारीगर, शिल्पकार एवं पाक कला विशेषज्ञ प्रदर्शनी हेतु करें आवेदन
कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त व दुर्घटना रहित बनाएं
पथराव के दौरान तीन युवको के तमंचा लहराने के वीडियो हुए थे वायरल