लागत में कमी लाकर किसानों की आय बढ़ाने पर होगा जोर - डा. एस.के. तोमर
बस्ती - आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्ती में वरिष्ठ वैज्ञानिक एग्रोनामी डा. एस.के. तोमर नें अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया है। डा. तोमर इससे पूर्व कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार गोरखपुर के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने कहा की नवीन कृषि तकनीकी व नवाचार के जरिये, जनपद के किसानों की कृषि लागत में कमी लाने, कृषि, दुग्ध, पशुपालन, मत्स्य, बागवानी के उत्पादन, उत्पादकता तथा क्षेत्र विस्तार करना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।
उन्होंने कहा की किसानों को खेती की सही जानकारी उनके खेत में मिले इस पर ज्यादा जोर होगा। इसके लिए केंद्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक किसानों के खेतों में जाकर खेती से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र बस्ती कृषि शोध में खेत पर प्रशिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीकों के हस्तान्तरण के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने में अहम् रोल निभा रहा है जिसे और भी बढ़ावा दिया जायेगा।
इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक राघवेन्द्र विक्रम सिंह नें उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ पी. के मिश्र, डॉ. वी.बी सिंह, डॉ प्रेम शंकर, डॉ. हरी ओम मिश्र, डॉ. अंजली वर्मा, जे. पी. शुक्ल सहित प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्र, राजेन्द्र सिंह, परमानन्द सिंह, आज्ञा राम वर्मा, अरविन्द सिंह, विजेंद्र बहादुर पाल, राम पूरण चौधरी, अरविन्द पाल सहित जिले के तमाम किसानों नें भी नए अध्यक्ष का स्वागत किया।
About The Author

टिप्पणियां