आज का राशिफल 27 जून 2025 : इन राशियों को मिलेंगे नए मौके
मेष
विशेष विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। दिन शुभ रहने वाला है। प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जाने का विचार बना सकते हैं। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है।मित्रों से सम्बन्ध भी प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना उत्तम रहेगा। फाइनेन्स संबंधी काम में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर दबाव रहेगा।
-
मिथुन
शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रुके हुये कार्यों में तीव्रता आयेगी। व्यवहार प्रेरणादायक रहेगा। गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क
नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें। आपके ऊपर किसी बात को लेकर आरोप लग सकते हैं। अनेक बाधाओं के साथ काम आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी ईर्ष्या करेंगे।
सिंह
किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा। आपको महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं। अचल सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
कन्या
जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नए काम को पूरा करने से गलतियाँ हो सकती हैं। करियर को लेकर चिन्ता हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग प्रतिभा का सम्मान करेंगे।
तुला
छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे।पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। गुप्त प्रेम सम्बन्धों के खुलने का भय हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा।
वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। मन भी अशान्त हो सकता है। बहसबाजी के बजाय आज शान्त होकर रहें।
धनु
सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी अपनी इच्छा को प्रकट कर सकता है।व्यवसाय को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। विलासिता पर धन खर्च करेंगे। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान दें।
मकर
गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि जागृत होगी। अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा।मौसम में आ रहे बदलावों के कारण बुखार और सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है। योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
कुंभ
छात्रों को करियर को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क कम रखें। घर के खर्चे बढ़ने के कारण दबाव रहेगा।
मीन
नये बिजनेस रिलेशन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। मन कुछ असन्तुष्ट रहेगा। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
पं सुभाष पाण्डेय
टिप्पणियां