पति पर ड्रिंक में जहर देकर मारने का आरोप लगाया
लखनऊ। अशियाना इलाके में एक महिला ने अपने पति पर ड्रिंक में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला 10 दिन इलाज कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी और परिवार की जान का खतरा भी जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक़ रजनी खण्ड शारदा नगर निवासी अंजली वर्मा ने बताया कि उनके पति अर्पित लायल सरकारी कर्मचारी हैं। 16 जून को वो अपने पति के साथ घर पर थी। इस दौरान पति ने ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने को दिया। जिसको पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
अंजली को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ दिन इलाज के चलने के बाद आराम मिलने पर वो अपने मायके कानपुर चली गईं। इसके बाद पति अर्पित अज्ञात नंबरों से कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता महिला का कहना है कि वो पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी हैं। इसके बाद परिवार के कहने पर अर्पित से सुलह समझौता हो गया था। लेकिन दो दिन बाद ही अर्पित फिर गाली गलौज और मारपीट करने लगा। घटना के बाद से लगातार पीड़िता और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में इंस्पेक्टर आशियाना का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
टिप्पणियां