जनता दल यूनाइटेड ने छत्रपति साहू जी महाराज जयंती मनाई
By Harshit
On
लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड ने छत्रपति साहू जी महाराज जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। लोकतांत्रिक एवं सामाजिक सुधारक,अस्पृश्यता की अवधारणा को खत्म करने का प्रयास करने वाले,आदर्श नेता और सक्षम शासक, देश में आरक्षण व्यवस्था को पहली बार लागू करने वाले, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं कृषि क्षेत्र में मौलिक योगदान देने वाले,कोल्हापुर की रियासत राज्य के प्रथम महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज जी की 151वीं जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, डॉ राजेश सिंह,के पी बी सिंह,एच एन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
26 Jun 2025 23:17:23
झज्जर। लोक निर्माण विभाग हरियाणा के बहादुरगढ़ कार्यालय में कार्यरत उप मंडल अभियंता (एसडीओ) की कार में दम घुटने से...
टिप्पणियां