विमान दुर्घटना को लेकर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। यहियागंज उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता संसदीय महामंत्री प्रशान्त गर्ग युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अहमदाबाद में दर्दनाक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना के बारे में जानकर व्यापार मण्डल के सभी सदस्य स्तब्ध रह गये इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरी दुनिया के साथ—साथ व्यापारी समाज को गमगीन कर दिया है।
विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 265 यात्रियों की दुखद मृत्यु पर दुख जताते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। और कहा कि दुर्घटना में मरे हुए सभी यात्रियों के लिए भगवान से प्रार्थना की उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घर वालों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
लखनऊ में यहियागंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने विदेश में होने के कारण शोक सभा में शामिल न हो सके परन्तु बताया कि कल जैसे ही हमें उक्त घटना की जानकारी मिली वैसे हम स्तब्ध रह गये। घटना ने में यात्रियों की मौत पर मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घायल हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
टिप्पणियां