पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
By Mahi Khan
On
लोहरदगा। पुलिस ने बगडू थाना क्षेत्र के अरेया और लोहरदगा शहर के छत्तर बागीचा से लगभग 50 लाख रुपए का अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में अरेया गांव निवासी संदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शनिवार को बताया कि पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है इंटर स्टेट नशीले पदार्थों की तस्करी करने का पुलिस को शक है। ओडिशा से गांजा लाने की बात सामने आई है । छत्तर बागीचा निवासी राजा साहू के घर भी छापेमारी में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला है। राजा साहू पकड़ में नहीं आ सका। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लगातार नशे के अवैध धंधे की शिकायत पुलिस को मिल रही है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
14 Jun 2025 23:58:46
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करतलापुर निवासी बृजेश उर्फ मंजा दुबे पुत्र शालिग राम दुबे उम्र 38...
टिप्पणियां