डिफेंस कॉलोनी में महिला से मारपीट और पत्थरबाजी

डिफेंस कॉलोनी में महिला से मारपीट और पत्थरबाजी

लखनऊ। बिजनौर इलाके में मौजूद डिफेंस कॉलोनी में एक परिवार पड़ोसी दंपती की धमकियों से परेशान है। शिव शंकर पाठक ने बिजनौर थाने में अपने पड़ोसी अरविंद यादव और उनकी पत्नी नीलम यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

घटना 12 जून की शाम 6:15 बजे की है। शिव शंकर जब अपनी कार का पंचर ठीक कर रहे थे, तब नीलम यादव ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी के विरोध करने पर उन्हें भी धमकाया गया।

पीड़ित का कहना है कि पिछले 6 महीनों से नीलम यादव उनके घर पर पत्थर फेंक रही हैं। वह उनकी पत्नी और बेटी को आग लगाकर मारने की धमकी दे रही हैं। इससे पहले 12 मार्च 2024 को अरविंद यादव के खिलाफ छेड़खानी और धमकी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस उपायुक्त दक्षिणी को भी शिकायत की थी। कुछ समय शांति रही, लेकिन फिर से परेशानी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे अरविंद यादव का हाथ है। परिवार इतना भयभीत है कि घर में रहना मुश्किल हो गया है। पीड़ित की पत्नी आत्महत्या की बात कर रही हैं। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल 112 पर भी सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली, एक की मौत अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली, एक की मौत
ब्रुकलिन: अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों की उनके घर में गोली मार दी गई है। अधिकारियों का कहना है...
मृतकों के परिजनों और घायलों को 25 लाख रुपये की राशि देगी एयर इंडिया
ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: इजराइली हमले जारी
मिनेसोटा में ‘नो किंग्स’ रैलियां रद्द, दो विधायकों पर हमले के बाद प्रशासन सतर्क
जबलपुर में कांग्रेस का 'सांकेतिक लोकार्पण पुलिस से हुई झड़प
भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने वाले चार लोग गिरफ्तार
साउथ अफ्रीका ने पहली बार WTC का खिताब अपने नाम किया