हथियारबंद लोगों ने महिलाओं को पीटा

घटना कैमरे में कैद सआदतगंज थाना क्षेत्र का मामला  

हथियारबंद लोगों ने महिलाओं को पीटा

लखनऊ। सहादतगंज इलाके में शुक्रवार देर रात हथियार से लैस 15 से ज्यादा हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महबूबगंज मोहम्मदिया मस्जिद के रहने वाले शाहिद ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 1.30 बजे इलाके में रहने वाले राजा, फरदीन, दाऊद, गुड्डू, शाहमान और अन्य 15-20 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। सभी आरोपी तलवार और लाठी डंडे से लैस थे। बीच बचाव करने आए भाई रहीम और नईम को भी गंभीर चोट आई। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं से भी मारपीट की। 

पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें कई लड़के झुंड में आते हुए दिखते हैं। इसके बाद एक लड़के पर हमला कर देते हैं। लाठी डंडे से बुरी तरह पीटत हैं। तभी परिवार के अन्य लोग आ जाते हैं, तो लड़के उनके साथ भी मारपीट करते हैं। भीड़ जुटता देख आरोपी भाग निकलते हैं। पीड़िता ने सहादतगंज थाने में तहरीर दी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां