प्रभारी मंत्री: गंदगी देख ठनका माथा, जोनल अफसरों का वेतन कटा
फैजुल्लागंज में पूछा झाड़ू लगती है, बोली पब्लिक कभी नहीं, कटेगा वेतन
- अयोध्या दास वार्ड में नाली की सफाई लचर, मेयर व विधायक भी रहें मौजूद
लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई कूड़े के ढेर पड़े मिले। इससे उनका माथा ठनक गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से साफ सफाई के बारे में क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कभी भी झाड़ू नहीं लगती है। इसके बाद मंत्री ने 4 बड़े अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी। मंत्री ने जोन-1और जोन-3 के जोनल अधिकारी और दोनों के सफाई निरीक्षक का दो-दो दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके अलावा, नीचे स्तर के भी कई अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ मेयर सुषमा खर्कवाल और उत्तरी विधायक डॉ. नीरज बोरा भी मौजूद रहे। ये तीनों जनप्रतिनिधि नगर निगम के 5 वार्डों में पहुंचे। जहां-जहां जाते, वहीं गंदगी मिल रही थी। मंत्री ने पिछले महीने सरोजिनी नगर एरिया में निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण के एक दिन पहले ही रातों-रात सभी निरीक्षण वाले वार्डों की सफाई करा दी गई थी। मंत्री ने निरीक्षण में सब चकाचक पाया और व्यवस्था को ग्रीन टिक दे दिया। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हुए। जिसके बाद मंत्री ने इस बार के निरीक्षण में कार्रवाई की।
प्रभारी मंत्री ने जोन एक के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अमीनाबाद घंटाघर के पास, जोन तीन के डालीगंज निराला नगर वार्ड, अयोध्या दास सेकेंड वार्ड, फैजुल्लागंज सेकेंड वार्ड और विवेकानंद पुरी वार्ड का दौरा किया। इस दौरान साफ-सफाई, नालों की सफाई और पार्कों की स्थिति भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री को कई मोहल्लों में गंदगी और चोक नालियां मिलीं, जिन पर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कई जगहों पर खुले नाले में बिना सुरक्षा उपकरण के लोग नाले की सफाई करने उतरे थे। उन्हें फटकार लगाई गई है।
वहीं, मंत्री ने लोगों से पूछा कि झाड़ू लगती है तो लोग बोले-कभी नहीं लगी। फैजुल्लागंज में दो दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। आने वाले दिनों में फिर से निरीक्षण किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि चार पांच वार्डों में दौरान किया है। पहला दौरान अमीनाबाद में घंटाघर पार्क लक्ष्मीबाई वार्ड में गए। वहां पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। रोड पर कब्जा कर उसपर कूड़ा घर बना दिया गया है।
अमीनाबाद और हजरतगंज के नाम से लखनऊ जाना जाता है। उसकी स्थिति देख कर दुख होता है। 15 दिनों में सफाई करने और उत्तर से दक्षिण जाने के लिए 100 मीटर सड़क बनाने का निर्देश दिया है। इससे वह कूड़ा घर कर जगह पार्क डेवलप होगा। मंदिर के पास में कूड़ा बना है। पानी की टंकी डेढ़ साल पहले भी बन रही थी। आज भी बन रही है।
अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। डालीगंज निरालानगर वार्ड में नाली महीनों से नाली साफ नहीं हुई। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कभी-कभी आती है। पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पार्षद को भी निर्देश भी दिया है। जोनल अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या दास सेकेंड वार्ड में निरीक्षण में नाली की सफाई लचर है।
टिप्पणियां