तीन गांवों में कृषि वैज्ञानिक पहुंचे,बीमा-प्राकृतिक खेती की जानकारी
किसानों को आय बढ़ाने के टिप्स दिए
लखनऊ। सरोजनीनगर में कृषि संकल्प अभियान के तहत माती, जैती खेड़ा और परवर पश्चिम गांवों में विशेष कृषि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञों ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
सरोजनी नगर ब्लॉक के एडीओ राम गोपाल ने राजकीय कृषि बीज भंडार और बीज अनुदान योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर एस गुज्जर ने किसानों को आय वृद्धि के उपाय बताए। डॉ. आरपी साहू ने प्राकृतिक खेती के फायदे समझाए। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के डॉ. राजीव कुमार ने धान की सीधी बुवाई पर मार्गदर्शन दिया। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के डॉ. आलोक सिंह ने बागवानी की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के राम लखन शाक्य ने खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक बताई। डॉ. बीकेश कुमार यादव ने कीट और बीमारियों के नियंत्रण की जानकारी दी। फसल बीमा कंपनी के आनंद कुमार ने बीमा संबंधी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया और केवाईसी अपडेट करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रियंका सिंह, महेंद्र अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय किसान धर्मचंद, ओमप्रकाश, हेमराज, सुरेश समेत कई किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के कर्मचारी पवन कुमार, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
टिप्पणियां