आज का राशिफल 12 जून 2025: अतिआत्मविश्वास के कारण इन राशियों के काम बिगड़ेंगे

आज का राशिफल 12 जून 2025: अतिआत्मविश्वास के कारण इन राशियों के काम बिगड़ेंगे

मेष 
 बोलते समय वचनों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे।  छात्र पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे।  सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।  कार्यकुशलता की सराहना होगी।

वृषभ 
 अपना काम निकाल लेंगे।  उच्च अधिकारी काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

-मिथुन 
  घर में मेहमानों की आवाजाही हो सकती है। जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा।वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुये प्रोजेक्ट प्रारम्भ हो सकते हैं। योग और मेडिटेशन को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करें।

कर्क 
 स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बाहर आ सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है।  लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन  उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं।

सिंह 
 माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। कारोबार को लेकर बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिये। जोड़ों के दर्द को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। गलतफहमी को लेकर प्रेम सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को शेयर न करें।

कन्या 
  घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सोशल मीडिया पर सम्भलकर प्रतिक्रिया दें।सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को करियर की चिन्ता रहेगी। दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं।

तुला 
 प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी।दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।  व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक 
 प्रतिद्वन्दी कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। निर्णयों की प्रशंसा होगी।धार्मिक कार्यों में आप अधिक रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।  कार्यों की प्रशंसा होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

धनु 
राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। व्यापार में पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मकर 
कोई बड़ा कार्य करने से पहले उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये।  व्यवसाय में हुये नुकसान की पूर्ति कर सकते हैं। सोशल मीडिया में  सक्रियता बढ़ेगी। धन की उधारी करने से बचना चाहिये। कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप नाखुश हो सकते हैं।

कुंभ 
 जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी।धन सम्बंधी मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार न दें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

मीन 
वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।  योजना सफल होगी। जॉब में मान-सम्मान प्राप्त होगा।  यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विदेश में रह रहे लोगों के लिये दिन शानदार है।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 डोनेशन देकर डमी शिक्षकों से संचालित करवाई जा रही कक्षाएं, डोनेशन देकर डमी शिक्षकों से संचालित करवाई जा रही कक्षाएं,
पूर्व मेदिनीपुर। नचिंदा जीवनकृष्ण हाईस्कूल में डमी शिक्षकों से कक्षाएं संचालित करने की घटना को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक)...
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत
सिफ्त कौर समरा ने किया एसएलआई का समर्थन, कहा-शूटिंग क्रांति के लिए यह सही समय
थॉमस फ्रैंक बने टोटेनहम के नए हेड कोच, तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हुई नियुक्ति
इजराइल और ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए दूतावासों ने जारी की सलाह
इजराइल हो जाए तैयार,  चार सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेगा ईरान