खरगे-राहुल ने लालू यादव को दी जन्मदिन पर बधाई
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीघार्यु होने की कामना की है। खरगे ने बुधवार को अपने संदेश में कहा,राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूँ।
राहुल गांधी ने कहा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा-यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।
आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना करता हूं।
टिप्पणियां