नगर निगम ने 3.20 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण
By Harshit
On
लखनऊ। नगर निगम ने गुरुवार को कल्ली पश्चिम में 3.20 करोड़ कीमत की जमीन से अतिक्रमण हटाया। हाईवे के नजदीक स्थित यह जमीन गाटा संख्या 1820 और 1792ख में दर्ज है। यह नवीन परती में दर्ज बहुमूल्य सरकारी संपत्ति है। स्थानीय लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।
प्रभारी अधिकारी संपत्ति संजय यादव के निर्देशन में तहसीलदार अरविंद पांडेय की टीम ने कार्रवाई की।कार्रवाई के बाद जमीन पर नगर निगम का बोर्ड लगा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कब्जा मुक्त कराई गई। कुल 0.151 हेक्टेयर जमीन की बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपए है।
टीम में नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार, राजस्व निरीक्षक अविनाश चंद द्विवेदी, लेखपाल संदीप कुमार प्रथम, संदीप यादव द्वितीय और क्षेत्रीय लेखपाल दीपक वर्मा शामिल थे। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
14 Jun 2025 04:21:08
नई दिल्ली। Air India का एक और प्लेन शुक्रवार को बाल-बाल बच गया। प्लेन लंदन से नई दिल्ली आ रहा...
टिप्पणियां