खातरा बाजार में मंत्री के पति पर हमला

खातरा बाजार में मंत्री के पति पर हमला

बांकुड़ा। बांकुड़ा के खातरा बाजार में शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल की खाद्य एवं आपूर्ति प्रति मंत्री ज्योत्सना मांडी के पति पर हमले का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकुड़ा के खातरा बाजार में मंत्री के पति तुहिन मांडी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। खातरा थाने की पुलिस ने इस मामले में छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि, भाजपा ने हमले के आरोपों से इनकार किया है। ज्योत्सना मांडी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम खातरा बाजार में भाजपा के कई कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर एकत्र हुए थे। उस समय उनके पति तुहिन मांडी सामान खरीदने बाजार गए थे। आरोप है कि खरीदारी के दौरान अचानक 15-16 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मंत्री के पति की पीठ और दाहिने हाथ पर चोटें आईं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले कुछ समय से क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है और इसी राजनीतिक मकसद से भाजपा ने उनके पति पर हमला किया। उन्होंने कहा, "राजनीतिक लड़ाई हो सकती है। लेकिन व्यक्तिगत हमले ठीक नहीं हैं। मेरे पति राजनीति नहीं करते। इस घटना से मैं स्तब्ध हूं।"

हालांकि, भाजपा ने मंत्री के आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा का दावा है कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। भाजपा के बांकुड़ा जिला सचिव दीपक दास ने कहा, "कल शाम को तृणमूल के गुंडों ने खातरा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। भाजपा कार्यकर्ता हमले को रोकने के लिए डटे रहे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आरएएफ ने लाठीचार्ज किया। उस समय मंत्री के पति तृणमूल कार्यकर्ता की लाठी से घायल हुए होंगे। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आकाशीय बिजली गिरने से जानवर चरा रहे युवक की मौत आकाशीय बिजली गिरने से जानवर चरा रहे युवक की मौत
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करतलापुर निवासी बृजेश उर्फ मंजा दुबे पुत्र शालिग राम दुबे उम्र 38...
आकाशीय बिजली की चपेट में आने महिला की मौत
अवैध अतिक्रमण की नई इबारत लिखता शहजादपुर, अकबरपुर, नगर पालिका कब चलाएगी अभियान ?   
बिजली गिरने, करंट लगने एवं दीवार ढहने से महिला सहित तीन की मौत
सीतामऊ फाटक के पास लकड़ी से भरा ट्रैक्टर बाइक सवार पर गिरा, गंभीर घायल
फैक्ट्री मालिक ने सैलरी देने से मना किया तो कर्मचारी ने गले में फंदा लगाकर जान दी।
नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार