बाल कटवाने निकला बुजुर्ग लापता
By Harshit
On
लखनऊ। गुडंबा इलाके में 65 साल के बुजुर्ग लापता हो गए। घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके तलाश कर रही है।
मायापुरी कालोनी अतरौली निवासी राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया उनके पिता नारायण सिंह रावत (73) शुक्रवार को सुबह 10 बजे घर से बाल कटाने के लिए निकले थे। वहां से वापस नहीं लौटे। आसपास के सभी स्थानों पर खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया फोटो सर्कुलेट की गई है, तलाश की जा रही है। किसी को दिखाई पड़ने पर राजेन्द्र सिंह रावत मोबाइल नंबर 9453431844,9450730809 पर सम्पर्क करें।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
12 Jun 2025 12:41:56
कोरबा। कोरबा जिले में एक कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। बरमपुर मुख्य मार्ग पर 12 जून गुरुवार...
टिप्पणियां