फैजुल्लागंज में ट्रांसफार्मर जला,पांच घंटे बत्ती गुल
By Harshit
On
लखनऊ। फैजुल्लागंज स्थित संतकबीर नगर और कृष्ण लोक नगर में 5 घंटे से बिजली गुल रही। संतकबीर नगर में रखे गए 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर की एलटी लीड जल जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते दोनों इलाकों के 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता बिजली समस्या से जूझना पड़ा।
बिजली न आने से इन्वर्टर भी बंद हो गए, जिससे घरों में पंखे और कूलर ठप हो गए। पानी की सप्लाई रुक गई। लोग पेयजल के लिए परेशान हुए। गर्मी और उमस में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की हालत खराब हो गई। स्थानीय निवासी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह करीब 12 बजे ट्रांसफर जल गए था। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अफसरों की दी गई। जिसके बाद से इलाके में सप्लाई बंद है। कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे हैं।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
26 Jun 2025 23:17:23
झज्जर। लोक निर्माण विभाग हरियाणा के बहादुरगढ़ कार्यालय में कार्यरत उप मंडल अभियंता (एसडीओ) की कार में दम घुटने से...
टिप्पणियां