भूमाफिया पार्टी बन गई है भाजपा : अखिलेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला

भूमाफिया पार्टी बन गई है भाजपा : अखिलेश

  • सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं, क्योंकि भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गई है।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार ने यूपी को विकास का विजन दिया है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बनाए, शहरों में मेट्रो रेल चलाई। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और पार्क बनाएं। महिला सुरक्षा के लिए पावर लाइन 1090 सेवा शुरू की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया।

आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 42 डिग्री से ऊपर के तापमान में भी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ प्रदेश भर में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पांडेय, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, सांसद आरके चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा आदि थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां