17700 रुपये के नकली नोटों के साथ यूपी और हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

हरिद्वार। नगर काेतवाली पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 17,700 रुपये के नकली नोट बरामद हुए है। आरोपित हरिद्वार में नकली नोटों को भारी भीड़ के दौरान खपाने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। आरोपित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सप्तऋषि क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवक संदिग्ध पाए गए। पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की।

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

पूछताछ में आरोपिताें ने अपनी पहचान गौरव पुत्र सतीश कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा और प्रिंस पुत्र रविन्द्र उम्र 19 वर्ष, निवासी विकास कुंज, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। तलाशी के दौरान गौरव के पास नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के पास से 17,700 की जाली मुद्रा जब्त की।

दोनों आरोपिताें ने कबूला कि उन्होंने हरिद्वार में तीर्थ यात्रियों और बाजारों में नकली नोट चलाने की योजना बनाई थी, ताकि भीड़भाड़ में यह साजिश आसानी से अंजाम दी जा सके। पुलिस ने नकली करेंसी को कब्जे में लेकर आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के खिलाफ एक्शन, एक साल तक ट्रांजेक्शन पर रोक, भारी-भरकम जुर्माना

नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने तय नियमों के उल्लंघन के आरोप में जी...
कारोबार 
सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के खिलाफ एक्शन, एक साल तक ट्रांजेक्शन पर रोक, भारी-भरकम जुर्माना

नेपाल में हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र, हिंदू राष्ट्र की मांग फिर तेज

काठमांडू। नेपाल के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने हालिया घटनाओं के बाद सरकार के समक्ष हिन्दू राष्ट्र की मांग सहित 15...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र, हिंदू राष्ट्र की मांग फिर तेज

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया स्वागत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की महिला एवं शिशु विकास तथा शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने चर्चित बांग्ला लेखिका...
पश्चिम बंगाल 
तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया स्वागत

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

उत्तर प्रदेश

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम