नेपाल में हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को सौंपा 15 सूत्रीय मांगपत्र, हिंदू राष्ट्र की मांग फिर तेज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने हालिया घटनाओं के बाद सरकार के समक्ष हिन्दू राष्ट्र की मांग सहित 15 सूत्रीय मांगपत्र पेश किया है।

इन मांगों में घटना के दोषियों और कथित साजिशकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायलों के लिए मुफ्त इलाज तथा मृतकों को शहीद घोषित करने जैसी मांगें शामिल हैं।

संगठनों ने मांग की है कि घटना की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारियों तथा घटना के कथित योजनाकारों की पहचान उजागर की जाए। साथ ही प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मांगपत्र में देशभर की मस्जिदों, मदरसों तथा मठ-मंदिरों की उच्चस्तरीय जांच और निगरानी करने, उनके वित्तीय स्रोतों की जांच कराने तथा घटना के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारणों की भी जांच कराने की मांग की गई है।

हिंदूवादी संगठनों ने नेपाल को बौद्ध और किरात परंपराओं सहित ‘वैदिक सनातन हिंदू राष्ट्र’ के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने की मांग भी उठाई है।

इसके अलावा मुस्लिम आयोग को भंग करने, मदरसों और अन्य धार्मिक शिक्षण संस्थानों की जांच कर अवैध पाए जाने वाले संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने तथा देशभर की मस्जिदों से लाउडस्पीकर स्थायी रूप से हटाने की मांग भी की गई है।

मांगपत्र में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से निष्कासित करने, सीमा सुरक्षा कड़ी करने तथा वर्ष 1990 के बाद जारी सभी नेपाली नागरिकताओं की जांच कराने की भी मांग शामिल है।

संगठनों ने गृह मंत्रालय के तहत संचालित हज यात्रा समिति को समाप्त करने, प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं संविधान संशोधन संयोजक मो. आसिम शाह को तत्काल पदमुक्त करने तथा धार्मिक आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

इसके साथ ही सुनसरी के देवानगंज घटना के बाद हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों के मामलों की समीक्षा कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत रिहा करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा, नफरत या उग्रवादी विचार फैलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई है।

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 11वीं रात की बमबारी, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय ये खबर भी पढ़े : अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 11वीं रात की बमबारी, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस...
वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की...
अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस अधोसंरचना को सुदृढ़ करने...
मध्य प्रदेश 
जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

जयपुर। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि शुरुआत में ही व्यक्ति की वास्तविक जरूरत जान ली जाए तो विवाद ही...
राजस्थान 
सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

उत्तर प्रदेश

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस