जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हाईटेक तिलवारा थाना भवन का उद्घाटन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी सौगात दी।

उन्होंने 2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त हाईटेक तिलवारा थाना भवन, 22.57 करोड़ रुपये की लागत से घमापुर थाना परिसर में निर्मित 96 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों के बहुमंजिला आवास गृह तथा 3.21 करोड़ रुपये की लागत से बने मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के संभागीय कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराजपुर में नए थाना, पुलिस अधिकारियों के लिए जीओएस मेस तथा बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बैरिक निर्माण की घोषणा भी की।

लोकार्पण समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डेय, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू  ये खबर भी पढ़े : भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जबलपुर जोन) प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर तिलवारा थाना भवन का लोकार्पण किया तथा फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया।

आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए भवन में थाना प्रभारी कक्ष, कार्यालय कक्ष, एचसीएम कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक बैरिक एवं प्रसाधन, कॉन्फ्रेंस हॉल, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधोसंरचना का लगातार आधुनिकीकरण कर रही है।

आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित थाना भवन पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यों के डिजिटलीकरण और हाईटेक अधोसंरचना से अभिलेख प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा अनुसंधान कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी।

इससे नागरिकों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तिलवारा थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम शूलपुरी में शनिवार को बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा...
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस...
वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

उत्तर प्रदेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी