वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यभर में बड़ी कार्रवाई, कई जिलों में करोड़ों की कर अनियमितताएं उजागर

कई जिलों में एक साथ सर्वे और जांच अभियान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और अन्य कर अनियमितताओं के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने शुक्रवार को राज्यव्यापी अभियान चलाते हुए राजसमंद, बाड़मेर, जयपुर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर सहित कई जिलों में एक साथ सर्वे और जांच कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में कई फर्मों द्वारा कर कानूनों के उल्लंघन, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने तथा कर देयता कम दर्शाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ स्थित ओशन रियलमार्ट प्राइवेट लिमिटेड की जांच में करीब 45 लाख रुपये की कर अनियमितता चिन्हित की गई।

राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून कमजोर, 21 जुलाई से बरसात का दौर शुरू होने के आसार

कंपनी ने अपनी त्रुटि स्वीकार करते हुए 38.82 लाख रुपये का अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट स्वेच्छा से वापस कर दिया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित शक्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कार्रवाई में निरस्त जीएसटी पंजीकरण वाले आपूर्तिकर्ताओं से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और जीएसटी रिटर्न में कर देयता कम दर्शाने के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 41 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई है।

जयपुर के सिरसी क्षेत्र स्थित राज कंस्ट्रक्शंस में जांच के दौरान पात्रता से अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान फर्म ने 17.80 लाख रुपये की कर राशि स्वेच्छा से जमा कराई, जबकि शेष दस्तावेजों की जांच जारी है।

प्रतापगढ़ जिले के बामोतर स्थित इंद्रा सागर टारपॉलिन के खिलाफ कार्रवाई में करीब 7 लाख रुपये के अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। जांच के दौरान फर्म ने 6.10 लाख रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा कराई।

वहीं, जैसलमेर में स्वागत ट्रेवल्स पर की गई सर्वे कार्रवाई में लगभग 30 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता चिन्हित की गई।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि फर्म ने कर प्रावधानों के अनुरूप इनपुट टैक्स क्रेडिट का समुचित समायोजन नहीं किया। इस मामले की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित करदाताओं के लेखा-जोखा, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य कर अनियमितताओं के खिलाफ राज्यभर में अभियान लगातार जारी रहेगा तथा राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों और संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के ग्राम शूलपुरी में शनिवार को बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक

12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा...
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस...
वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की...
अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

उत्तर प्रदेश

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान