राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी....

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

बीते 24 घंटे के दौरान सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक वर्षा हुई।

वहीं कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी बढ़ गई है।जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, कोटा और रायसेन होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डीप डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है।

यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राजस्थान में 5 से 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा अजमेर जिले के सरवाड़ में 45 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, कोटा के सांगोद में 20 मिमी, डिगोद में 10 मिमी, सीकर के खंडेला में 27 मिमी, रींगस में 29 मिमी और नीमकाथाना में 34 मिमी पानी बरसा।

उधर, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर भी बरकरार रहा। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

बाड़मेर में 40.1, बीकानेर में 39.6, फलोदी में 38.8, चूरू में 38.2, श्रीगंगानगर में 37 और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव (सकारात्मक) संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

काठमांडू। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर भीषण हिमस्खलन के बाद लापता बताए...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन, नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी